आगरा में मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती ‘पीडीए दिवस’ के रूप में मनाई गई
आगरा। दिनांक 15 मार्च 2026 को बहुजन नायक काशीरामजी की जन्म जयंती को ‘पीडीए दिवस’ के रूप में समाजवादी पार्टी तथा उसके सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन आगरा के ताज नगरी स्थित वेडिंग रिजॉर्ट में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामजीलाल सुमन (सांसद राज्यसभा, राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री) उपस्थित रहे। उन्होंने मान्यवर कांशीराम साहब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया और सभा को संबोधित करते हुए उनके सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांशीराम साहब ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज को समानता और अधिकारों की लड़ाई के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी कांशीराम साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक रहा, जहां उपस्थित लोगों ने सामाजिक न्याय और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।