logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन, महिलाओं को मिली स्वास्थ्य संबंधी सलाह

नोएडा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य सृजन अभियान के अंतर्गत मान्यवर कांशीराम जी की जयंती के अवसर पर रविवार, 15 मार्च 2026 को नोएडा के La Residencia में एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
इस मेडिकल कैंप का आयोजन उमापति मिश्रा (सचिव), उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी – चिकित्सा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों, विशेषकर महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. गरिमा शुक्ला द्वारा महिलाओं को निःशुल्क गायनो (Gyno) परामर्श दिया गया। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और नियमित जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।
मेडिकल कैंप के दौरान जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज के उन वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है जो आर्थिक कारणों से उचित इलाज नहीं करवा पाते।
इस अवसर पर उमापति मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य सृजन अभियान के माध्यम से आगे भी समय-समय पर ऐसे निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर समाज के लिए बेहद उपयोगी हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए।

4
456 views

Comment