logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

14 मार्च: तरुमित्र आश्रम में मनाया गया बटरफ्लाई डे:

तिथि: 14 मार्च 2026,पटना बिहार

14 मार्च को तरुमित्र आश्रम में “ International Butterfly Day” उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर Aquatic Kids Global School Gola Road Patna Bihar के विद्यार्थियों ने प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। बच्चों ने तितलियों और जैव विविधता के महत्व को समझा तथा प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया।
विद्यालय की प्राचार्या खुशबू प्रिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को प्रकृति के करीब लाते हैं और उनमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।

तरुमित्र एक प्रतिष्ठित पर्यावरण संगठन है जिसकी स्थापना Dr. फादर रॉबर्ट अथिकल एस.जे. द्वारा की गई थी, जिसमें Director फादर टोनी पेंडानाथ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह संस्था पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए देश-विदेश में जानी जाती है।

तरुमित्र परिवार की ओर से तरुमित्र की समन्वयक सुश्री देवप्रिया दत्ता का विशेष धन्यवाद किया गया, जिन्होंने विद्यार्थियों को आमंत्रित कर इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों गरिमा, समृद्धि, स्वयं, काव्या, आस्तिक, संकल्प, सात्विक, अभिनव, अनव, कृतिका और सान्विका ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और तितलियों के महत्व पर संदेश दियl इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वेता और गुड़िया महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर बिहार के अन्य कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया, जिनमें दून पब्लिक स्कूल, स्मॉल वंडर्स, डीपीएस आरा, विद्या किड्स सहित कई अन्य विद्यालय शामिल रहे।

यह कार्यक्रम बच्चों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा तथा सभी ने मिलकर तितलियों और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

पटना बिहार से नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

47
2398 views

Comment