श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली के अध्यक्ष मोहनलाल जांगिड़ को सौपा कार्य भार।
श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली के अध्यक्ष मोहनलाल जांगिड़ को सौपा कार्य भार।
पाली - 15 मार्च रविवार श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली की जिला स्तरीय बैठक विश्वकर्मा मंदिर मोडभट्टा सोजत अध्यक्ष अशोक जांगिड़ की अध्यक्षता में जांगिड़ समाज भवन वीर दुर्गादास नगर पाली में आयोजित हुई। जिसमें समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहनलाल जांगिड़ को जिले की सातो पट्टियों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों की मोजूदगी में श्री विश्वकर्मा मंदिर पाली का कार्यभार सौपा गया।
इस अवसर पर जैतारण अध्यक्ष एडवोकेट धर्मेश जांगिड़, गोड़वाड़ जवालीं से पूर्व अध्यक्ष चंपालाल लुंजा , रोहट अध्यक्ष किशनलाल गुगरियां, हुणगांव अध्यक्ष कानाराम भटिंडा, वायद अध्यक्ष चेनाराम लुंजा, बिराटीयां से पूर्व अध्यक्ष मिश्रीलाल बरड़वा , सोजत मोडभट्टा अध्यक्ष अशोक अठवासिया एवं सातों पट्टीयों के प्रतिनिधि के रूप में जगदीश झाला, नथमल सोमरवाल, मोतीलाल दायमा, ओमप्रकाश बरड़वा , देवाराम, मदनलाल, लक्ष्मण अटवासियां, रमेश सोमरवाल, अणदाराम, बालूराम बाढ़ाई, पोलाराम बिठू, बाबूलाल चोटिला, श्रवण खाराबेरा, सोनाराम रेंदड़ी, धनश्याम, पपुराम, नारायण बाढ़ाई, जीवनराम बीसलपुर, आशुराम, जगदीश, बालूराम, हरिराम, मुकेश दोलाराम, देवाराम, ढलाराम, हनुमान, शेषाराम, कालूराम आदि के अलावा पाली शहर के सैकड़ों समाज बन्धु मोजूद रहें।
रिपोर्ट घेवरचन्द आर्य पाली