logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कानपुर के पी.एम.एस. में नए सत्र के प्रवेश प्रारंभ जीरो एडमिशन फीस और ढेरों आधुनिक सुविधाएं


कानपुर। शहर के 37वीं वाहिनी पीएसी, श्याम नगर स्थित 'पुलिस मॉडर्न स्कूल' में कक्षा पीजी (PG) से 12वीं तक (अंग्रेजी और हिंदी माध्यम) के प्रवेश शुरू हो गए हैं।

37वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक श्री बी.बी. चौरसिया जी के कुशल मार्गदर्शन में इस स्कूल का तेजी से आधुनिकीकरण किया जा रहा है और बच्चों को आधुनिक शिक्षा दी जा रही है।

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल में अब कई प्रीमियम सुविधाएं मौजूद हैं। इनमें स्मार्ट पढ़ाई के लिए 'डिजिटल कॉर्नर', प्रैक्टिकल ज्ञान के लिए 'इनोवेशन लैब', 'म्यूजिक क्लास', और छोटे बच्चों के लिए 'डे-केयर/क्रेच' प्रमुख हैं। बच्चों को प्रकृति से जोड़ने के लिए स्कूल में 'इको क्लब' भी संचालित है। इसके अलावा, खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशाल बैडमिंटन हॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल और क्रिकेट ग्राउंड की बेहतरीन सुविधाएं भी कैंपस में उपलब्ध हैं।

स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को बड़ी राहत देते हुए इस सत्र में 'एडमिशन फीस' बिल्कुल शून्य (Zero) रखी है। इसके साथ ही, एक ही परिवार से दो बच्चों का प्रवेश कराने पर दूसरे बच्चे की फीस में 20% की विशेष छूट (Discount) भी दी जा रही है।

अनुशासित और 24x7 सीसीटीवी व मेडिकल सुविधा से सुरक्षित इस स्कूल में सीटें सीमित हैं। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक सीधे स्कूल परिसर आ सकते हैं या मोबाइल नंबर 8178666979 व 9454400369 पर संपर्क कर सकते हैं।

रिपोर्ट - किशोर मोहन गुप्ता
जिला - कानपुर नगर
राज्य - उत्तर प्रदेश

31
2479 views

Comment