logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आम आदमी पार्टी एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती महंगाई को लेकर किया घंटाघर पर प्रदर्शन।


कानपुर। आम आदमी पार्टी कानपुर ने राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर उत्तर प्रदेश से गायब एलपीजी सिलेंडरों एवं बढ़ती हुई जबरदस्त महंगाई के विरोध में कानपुर के घंटाघर स्थित भारत माता प्रतिमा पर जबरदस्त प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों के हाथ में खाली सिलेंडर, चूल्हा व्यापारियों की परेशानी को दर्शाते हुए कढ़ाई खाली बर्तन आदि थे।

आम आदमी पार्टी कानपुर के प्रवक्ता मदन लाल भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया की प्रदर्शन के दौरान स्थानीय पुलिस से जबरदस्त झड़प भी हुई प्रदर्शन में जबरदस्त भीड़ हो गई थी जमकर नारे लग रहे हैं।

"गायब सिलेंडर गायब नरेंद्र"
"मोदी ये तूने क्या किया,

पूरे देश को लाइन में खड़ा कर दिया।"
सिलेंडर की काला बाजारी बंद करो।

उल्लेखनीय है कि एल पी जी गैस की बढ़ी हुई कीमत और कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण हजारों दुकानें, फैक्ट्रियां,हजारों ठेले वाले और खोमचे वालो का व्यापार समाप्त हो चुका है। जिससे लाखों लोगों की रोजी-रोटी छिन चुकी है, और सरकार कान में तेल डाले बैठी है। सरकार की गलत नीतियों के कारण ही यह परेशानी उत्पन्न हुई है, जिसकी पूरी जिम्मेदार केंद्र की सरकार और उसकी गलत विदेश नीति की है।
पूरे देश में विरोध प्रदर्शन के चलते केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार को सांप सूंघ गया है।

आम आदमी पार्टी ने अपना मांग पत्र स्थानीय पुलिस के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भेजा है।

घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में की गई हालिया वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस और पारदर्शी नीति लागू की जाए।

गरीब और मध्यम वर्ग की परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी प्रदान की जाए।

महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार स्पष्ट और जवाब देह नीति घोषित करें।

अतः महामहिम अनुरोध किया कि देश की आम जनता को बढ़ती महंगाई से राहत दिलाने हेतु केंद्र सरकार को आवश्यक दिशा निर्देश देने की कृपा करें।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अनुज शुक्ला ने किया और संचालन प्रवक्ता मदन लाल भाटिया, नरेश चंद्र अग्रवाल (महामंत्री)और संगठन महामंत्री योगेश दीक्षित ने किया। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से श्री जितेंद्र वर्मा, श्री वसीमुद्दीन, श्री मुकेश झा, श्री शाहिद भाई, श्री सौरभ रतन गुप्ता, श्रीमती रमा अवस्थी, श्रीमती पुष्पा सिंह, श्रीमती निशा निगम, श्रीमती कृष्णा प्रजापति, श्रीमती सरिता द्विवेदी, श्री मुकेश झा, श्री देवेश शुक्ला, श्री उपेंद्र त्रिपाठी, श्री गुंजन पांडे श्रीजावेद मंसूरी, श्री साजिद भाई, श्री सुधीर शर्मा, श्री संजीव निगम (प्रदेश प्रवक्ता) श्री मनीष गुप्ता बनारस (प्रदेश प्रवक्ता) श्री सुधीर सिन्हा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्ट - किशोर मोहन गुप्ता
जिला - कानपुर नगर
राज्य - उत्तर प्रदेश

11
1115 views

Comment