लोक पर्व भिटौली पर महिलाओं को अंगवस्त्र भेंट किए
देहरादून। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था, हल्द्वानी की ओर से उत्तराखंड के लोक पर्व भिटौली के अवसर पर विवाहित महिलाओं को अंगवस्त्र और मेहंदी भेंट कर भिटौली और फूलदेई की शुभकामनाएं दी गई।
इस मौके पर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार ने कहा कि भिटौली का पर्व चैत्र माह में मनाया जाने वाला उत्तराखंड का एक प्रमुख सांस्कृतिक एवं पारिवारिक त्यौहार है जिसमें भाई बहन के प्रेम और मायके से बेटी के जुड़ाव का प्रतीक है और यह त्यौहार वैवाहिक महिलाओं के लिए मायके की याद और अपार प्रेम पाने का अवसर होता है।
कार्यक्रम में लता पंत, मीना मिश्रा, नीता रौतेला, ममता रावत, गीता जोशी, दीपा रावत, पुष्पा सुयाल, आशा रावत आदि उपस्थित रहे।