14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को बांदीकुई में भव्य रूप से मनाने का निर्णय, बैठक में बनी रूपरेखा
बांदीकुई / सुमित कुमार बैरवा।। बांदीकुई क्षेत्र में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जयंती समारोह समिति की ओर से आगामी 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले जयंती कार्यक्रम को सफल, नियोजित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री पूरण लाल बैरवा ने की। इस बैठक में उपस्थित भीम अनुयायियों ने अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए, जिसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को जनसहयोग से भव्य रूप में मनाया जाएगा। बैठक की शुरुआत बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती मनाकर की गई।