logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेगूसराय खबर: बीहट में निकाली गई, हिंदू राष्ट्र जन जागृति शोभायात्रा..

* बेगूसराय (बीहट): बेगूसराय के बिहट में, निकल गई हिंदू राष्ट्र जन जागृति शोभा यात्रा..
* बीहट l बेगूसराय: संवाददाता तरुण कुमार.
* बीहट : हिंदू राष्ट्र जन जागृति शोभा यात्रा के साथ अखिल भारतीय पीठ परिषद के तत्वावधान में बिहट में आयोजित आदित्य वाहिनी का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन रविवार को संपन्न हो गया. कार्यक्रम के समापन के बाद, बीहट संस्कार भवन से सिद्ध पीठ बीहट दुर्गा मंदिर होते हुए बीहट रतन चौक से संस्कार भवन तक निकल गई शोभायात्रा, मैं सनातनी इंद्रुसर से मानसर तक भारत वृहद बनाएंगे, हम भारत भव्य बनाएंगे, हिंदू राष्ट्र बनाएंगे, कहा जय घोष किया गया। जन जागृति शोभा यात्रा से पूर्व सिद्ध पीठ बिहट बड़ी दुर्गा मंदिर में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी में पीठ परिषद के प्रधान संयोजक इंजीनियर राजा राम प्रसाद शर्मा ने कहा कि सनातन वैदिक आर्य सिद्धांत आज भी सर्वोकृस्ट है।
* आपको बताते चले की, शिक्षा, रक्षा, न्याय,कृषि गोरख वाणिज्य के सनातन प्रकल्प को समझने और क्रियान्वित करने की जरूरत है। संगोष्ठी के दौरान गौ हत्या बंद हो, भारत अखंड होक जय घोष लगाते हुए आदित्य वाहिनी तथा आनंद वाहिनी से जुड़े पुरुषों एवं महिलाओं ने पूरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निसलानंद सरस्वती जी महाराज के हिंदू राष्ट्र के संकल्प को पूरा करने के लिए गांव-गांव एवं घर-घर जन जागृति अभियान चलाने का संकल्प लिया है। जिला के पूर्व आदित्य वाहिनी के अध्यक्ष सदानंद झा ने कहा कि सनातनी परंपरा से ही राष्ट्रत्कर्ष संभव है। बीहट के पूर्व पार्षद अशोक कुमार सिंह ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक मजबूती के लिए सनातन प्रकल्प को अपनाने की जरूरत है। मौके पर आदित्य वाहिनी के बिहार प्रांत के अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, महामंत्री मुकुल झा, मगध क्षेत्र प्रभारी नवलेश शर्मा, पूर्वी क्षेत्र प्रभारी गणेश चंद्र झा, दरभंगा से चंद्र मोहन पाठक जी, आदित्य वाहिनी की आरती कुमारी, मंटून देवी, मिथलेश देवी, आनंद वाहिनी के जिला संयोजक राजीव कुमार, प्रणव कुमार मिश्रा,, मदन मिश्रा, गौरव कुमार, तथा आदित्य वाहिनी के, मीडिया के तरुण कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे। दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में विभिन्न जिलों के 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

15
690 views

Comment