logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एसपी फतेहपुर ने पुलिस कार्यालय में की कानून व्यवस्था व अपराध समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फतेहपुर

फतेहपुर। अभिमन्यु मांगलिक(पुलिस अधीक्षक फतेहपुर) ने दिनांक 15 मार्च 2026 को पुलिस कार्यालय में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था एवं अपराध की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जनपद में अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता तथा जनता से बेहतर समन्वय बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाई जाए, अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

1
59 views

Comment