logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव ने दिया दावत-ए-इफ्तार, लोगों ने की शिरकत

न्यूज:
पूर्णिया में आज रमजान के मुबारक मौके पर सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की ओर से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मदरसा जामिया खौलाफा-ए-रशीदीन, माधोपाड़ा में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में रोजेदारों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में रोजा इफ्तार से पहले दुआ की गई और देश में अमन-चैन तथा भाईचारे की कामना की गई।
इफ्तार कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए, जिससे आपसी सौहार्द और एकता का संदेश मिला। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि रमजान का महीना सब्र, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
इस मौके पर कई सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इफ्तार किया और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी

8
6901 views

Comment