धनबाद पुलिस लाइन में इफ्तार पार्टी, रोज़ेदारों के साथ पुलिस अधिकारियों ने खोला रोज़ा
धनबाद पुलिस लाइन में रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान रोज़ेदारों के साथ पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने रोज़ा खोला और मगरिब की नमाज़ अदा की।
धनबाद के पुलिस लाइन में रमज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोज़ेदारों के साथ पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने रोज़ा खोला और मगरिब की नमाज़ अदा की।
इस मौके पर ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी डीएसपी नौशाद आलम और डीएसपी शंकर कामती समेत कई पुलिस पदाधिकारी, कर्मी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान रमज़ान के इस पावन अवसर पर भाईचारे, शांति और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने का काम करते हैं।