logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पिरान कलियर: पूर्व राज्य मंत्री हाजी शहीद प्रधान ने ग्राम रहमतपुर में दी इफ्तार पार्टी, उमड़ा जनसैलाब

संवाददाता असलम खान

रुड़की /विधानसभा क्षेत्र पिरान कलियर के अंतर्गत आने वाले ग्राम रहमतपुर में हर साल की परंपरा को कायम रखते हुए, इस वर्ष भी पूर्व राज्य मंत्री हाजी शहीद प्रधान द्वारा एक भव्य रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रोजेदारों और गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
शाम को मगरिब की अजान के साथ ही सभी ने एक साथ मिल-बैठकर अपना रोजा खोला। इफ्तार के पश्चात सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई, जिसमें देश और क्षेत्र की खुशहाली, अमन-चैन और भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी गई। कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल भी देखने को मिली, जहां विभिन्न समुदायों के लोगों ने हिस्सा लेकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
इस अवसर पर मीडिया से रूबरू होते हुए हाजी शहीद प्रधान ने कहा, "रमजान का पवित्र महीना हमें धैर्य, त्याग और मानवता की सेवा का संदेश देता है। इफ्तार के बहाने हम सब एक साथ बैठते हैं, जिससे आपसी प्रेम और विश्वास बढ़ता है। मेरा उद्देश्य हमेशा से समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना रहा है। रहमतपुर की जनता मेरा परिवार है और यह परंपरा आने वाले वर्षों में भी इसी तरह जारी रहेगी।"
कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। इफ्तार में शामिल हुए लोगों ने हाजी शहीद प्रधान के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें क्षेत्र का जनप्रिय नेता बताया।

5
187 views

Comment