फतेहपुर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा किया गया निरीक्षण
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों, बैरकों, परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्ड, परेड ग्राउंड, वर्दी स्टोर एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई, अनुशासन एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा पुलिस लाईन में रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का जायजा लिया गया है । आर.टी.सी. भोजनालय, कैन्टीन एवं परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।