नेपाल में भारतीय श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत मातम की लहर दौड़ी
चंडीगढ़ गाजियाबाद रविवार 15/32026 अनिल शारदा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा दिलीप शुक्ला प्रस्तुति---- विशुद्ध हिंदू राष्ट्र नेपाल में बहुत भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस खाई में पलट गई। जानकारी मिल रही है कि इस हादसे में 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत (सभी मृतक भारतीय) हो चुकी है। जबकि करीब 9 लोग घायल हैं, जिन्हें हादसे वाली जगह से रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान मौके पर चीख-पुकार और अफरातफरी मची रही। पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही है।
मनकामना मंदिर से दर्शन कर लौटते समय हादसा,,,,बताया जाता है कि यह दिल दहलाने वाला हादसा नेपाल के गोरखा जिले में गंडकी इलाके के पास हुआ। इस बस में सवार भारतीय श्रद्धालु मनकामना मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में बस अचानक अनियंत्रित हो गई और इसके बाद सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था की बस के परखच्चे उड़ गए और 7 लोगों की जान चली गई। जबकि 9 लोग घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं और सभी मृतक भारतीय नागरिक हैं।
हादसा हुआ कैसे?
इतना बड़ा हादसा हुआ कैसे? बस अचानक किस तरह अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इसकी जांच की जा रही है। शुरुवाती जांच में यह माना जा रहा है कि हादसे का कारण ओवर स्पीडिंग हो सकती है। फिलहाल नेपाल पुलिस फोर्स ने मृतकों के शव अपने कब्जे में ले लिए हैं और उनकी पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दें कि नेपाल में इस तरह का यह कोई पहला हादसा नहीं है। इससे पहले कई बसें इस नदी और खाई में गिर चुकी हैं और लोग मारे गए हैं।
23 फरवरी को हुआ था भयानक हादसा
गौरलब है कि नेपाल के धादिंग जिले में पिछले महीने 23 फरवरी को एक भयानक सड़क हादसा हुआ था। जहां यात्रियों से भरी एक बस हाईवे से त्रिशूली नदी में जा गिरी थी। हादसा इतना दर्दनाक था की 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। जिन्हें रेस्क्यू करके इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। वहीं मृतकों में महिलाएं भी शामिल थीं। साथ ही मरने वालों में 2 से 3 विदेशी नागरिक भी शामिल बताए गए