logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ATM कार्ड बदल कर ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर अपराधकर्मी गिरफ्तार

दिनांक-14.03.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, रॉची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि ए०टी०एम० कार्ड बदलकर पैसे की अवैध निकासी करने वाले गिरोह के दो शातिर अपराधकर्मी पल्सर मोटरसाईकिल में फर्जीनंबर प्लेट लगा कर रॉची के विभिन्न थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं।

उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में सभी थानों में टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर चेकिंग प्रारम्भ किया गया। चेकिंग के दौरान बी०आई०टी० मेसरा ओ०पी० क्षेत्र अन्तर्गत बी०आई०टी० रेलवे ओवर ब्रीज के पास एक ब्लू रंग का पल्सर मोटरसाईकिल रजि०सं०-JH01CF-4430 पर सवार हेलमेट पहने दो व्यक्ति दिखाई दिये, जिसे रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु वे लोग भागने लगे। भागने के क्रम में पुलिस बल द्वारा उक्त मोटरसाईकिल सवार दोनों व्यक्तियों को जुमार पुल के पास रोका गया। दोनों पकड़ाये व्यक्तियों से पल्सर मोटरसाईकिल से संबंधित कागजात की मांग किया गया लेकिन उनदोनों के द्वारा कोई वैद्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम पता 1. विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू एवं 2. धनन्जय कुमार सिंह बताया। तत्पश्चात् बारी-बारी से दोनों पकड़ाये व्यक्तियों की विधिवत् तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में 1. विक्रम कुमार शर्मा के पास केनरा बैंक का एक ए०टी०एम० कार्ड, एस०बी०आई० बैंक का एक ए०टी०एम० कार्ड एवं एक स्मार्टफोन तथा 2. धनन्जय कुमार सिंह के पास एक जाना स्मॉल फाईनेन्स बैंक का ए०टी०एम० कार्ड एवं एक मोबाईल बरामद किया गया। आगे पूछने पर बताया कि दोनों व्यक्ति ए०टी०एम० कार्ड बदलकर अवैध रूप से पैसे की ठगी करते हैं। आगे भी दोनों ए०टी०एम० बदलकर पैसे की ठगी करने के लिये रॉची आये थे। पूर्व में भी इनके द्वारा रॉची के नामकुम, बी.आई.टी. मेसरा ओ०पी० थाना, धनबाद जिला अन्तर्गत सरायढेला थानान्तर्गत, जमशेदपुर के एम.जी.एम. थानान्तर्गत, गिरिडीह के सरिया थाना एवं अन्य जगहो पर ए.टी.एम. बदलकर ठगी किया गया है। इस संबंध में विभिन्न जिलान्तर्गत कई थानों में प्राथमिकी दर्ज किया गया है, जिसमें उक्त अभियुक्त के द्वारा ठगी करने का सी.सी.टी.वी. फुटेज अनुसंधानकर्ता द्वारा प्राप्त किया गया है। तत्पश्चात् दोनों व्यक्ति 1. विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू (26वर्ष), पिता देवनन्दन प्रसाद उर्फ विजय सिंह, सा० हादसा हिसुआ, जिला नवादा (बिहार) एवं 2. धनन्जय कुमार सिंह (36 वर्ष), पिता विजय सिंह, सा० धमौल, थाना हिसुआ, जिला नवादा (बिहार) को विधिवत् गिरफ्तार किया। इस संबंध में मेसरा ओ०पी० (सदर थाना) कांड सं0-120/26, दिनांक 14.03.26, धारा 318(4)/ 340(2)/338/303(2)/3(5) B.N.S अंकित कर न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है।

बरामद सामान का विवरणः-

1. तीन ए०टी०एम० कार्ड

2. ब्लू रंग का एक पल्सर मोटरसाईकिल रजि०सं०-JH01CF-4430 फर्जी नंबर प्लेट लगा हुआ, जिसका वास्तविक रजि०सं०-JH01CE-4430

3. मोबाईल फोन 02

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1. विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू (26वर्ष), पिता विजय सिंह, सा० हादसा हिसुआ, जिला नवादा (बिहार)

2. धनन्जय कुमार सिंह (36 वर्ष), पिता विजय सिंह, सा० धमौल, थाना हिसुआ, जिला नवादा बिहार)

अभियुक्त विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू का आपराधिक इतिहासः-

1. पकड़ी बरवा (जिला नवादा, बिहार) थाना काण्ड सं0-149/2020, दिनांक 20.05.2020 धारा-419/420/471/472/414/34 भा०द०वि० एवं 66डी आई०टी० एक्ट

2. आर०आई०टी०, आदित्यपुर (सरायकेला) थाना काण्ड सं0-46/2022, दिनांक 18.07. 2022 धारा-379/420 भा०द०वि०

अभियुक्त धनन्जय कुमार सिंह का आपराधिक इतिहासः-

1. जगरनाथपुर (रॉची) थाना काण्ड सं0-84/2023, दिनांक 19.02.2023 धारा-379/420 भा०द०वि०

2. नगर (नवादा, बिहार) (Spl H) थाना काण्ड सं0-291/2018, दिनांक 19.07.2018 धारा-323/341/376/511/379/406/384/354बी भा०द०वि० एवं 3 (1) (X) SC-ST Act.

3. कोडरमा थाना काण्ड सं0-28/2023, दिनांक 20.02.2023 धारा-406/420 भा०द०वि०

4. बरियातु थाना काण्ड सं0-31/2023, दिनांक 25.04.2023 धारा-406/420 भा०द०वि०

5. रातु थाना काण्ड सं0-81/2023, दिनांक 29.03.2023 धारा-420 भा०द०वि०

6. चुटिया थाना काण्ड सं0-44/2023, दिनांक 11.05.2023 धारा-411/379 भा०द०वि०

7. हिलसा (नवादा, बिहार) थाना काण्ड सं0-109/2023, दिनांक 22.05.2023 धारा-420/379 भा०द०वि०

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एंव बलः-

1. पुलिस उपाधीक्षक सदर, श्री संजीव कुमार बेसरा।

2. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सदर श्री कुलदीप कुमार।

3. पु०अ०नि० सह ओ०पी० प्रभारी, मेसरा, अजय कुमार दास।

4. पु०अ०नि० बसंत कुमार, मेसरा ओ०पी०।

5. पु०अ०नि० रामेश्वर वर्मा, मेसरा ओ०पी०।

6. स०अ०नि० संतोष कुमार सिंह, मेसरा ओ०पी० ।

7. आरक्षी 49 जैकब मुर्मू, मेसरा थाना रिजर्व गार्ड।

8. गृ०र०आ०/3423 आशीष कुमार, मेसरा थाना रिजर्व गार्ड।

0
26 views

Comment