logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हर्ष पर दर्जन भर मुशटंडों ने तेजधार हथियारों से लैस हो किया कातिलाना हमला लहूलुहान की हस्पताल में भी हालत चिंताजनक

चंडीगढ़ रविवार 15 मार्च 2026 अल्फा न्यूज़ इंडिया प्रस्तुति -
सेक्टर-41 के पास युवक पर जानलेवा हमला करने वाले हिंसक मानसिकता वाले तकरीबन दर्जन भर से अधिक गुंडों ने तेजधार हथियारों और रॉड से पीट पीटकर कातिलाना हमला किया और मौके से दुम दबाकर शिकारी कुत्तों की भांति भाग खड़े हुए।।


सेक्टर-41 के शराब ठेके के नजदीक एक युवक हर्ष पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक हर्ष पर करीब 8–10 गुंडे युवकों ने कातिलाना हमला कर दिया, जो पास के अहाते में शराब पीकर घात लगाए बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों के हाथों में तेजधार हथियार और लोहे की रॉड थीं ।उन्होंने अचानक ही निहत्थे हर्ष पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। इस हमले में हर्ष को गंभीर और घातक चोटें आईं।
बताया जा रहा है कि हमलावरों में मुख्य रूप से अनिकेत, सट्टा, गट्टू और गोपी, जो कि सेक्टर-56 के बिगड़ैल निवासी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा दो अन्य अज्ञात युवक मारपीट में शामिल थे, जबकि बाकी और भी उनके साथ मौजूद थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लहुलूहान हर्ष को तुरंत जीएम एसएच सेक्टर 16 अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।और डाक्टरों मुताबिक उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस हमलावरों की मुस्तैदी से खोजबीन कर रही है।लेकिन दहशत लोगों में इतनी घर कर चुकी है कि हर कोई भी पुलिस का सहयोग करने से गुरेज बरत रहा है। एलसीडी टाइप के गुंडो के जिलों दिमाग में वर्दी का खौफ बिल्कुल खत्म हो चुका है और अब तो देखा जाए तो पुलिस की भी जान हमेशा खतरे में रहती है इन हमलावरों द्वारा अक्सर वर्दी पर भी घातक जानलेवा हमले किए जाते रहते हैं और पुलिस इनको पूरी तरह निखिल डालने में नाकाम रहती है जब कभी पुलिस अपनी जान हथेली पर रखकर ऐसे गुंडो को गिरफ्तार करती है। तो उन्हें कोर्ट से जमानत मिलने में पल भर की भी देर नहीं लगती है। यहीं से गुंडो को हल्ला शेरी मिलने की कवायद शुरू हो जाती है।।

50
1126 views

Comment