logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महिला शिक्षक संघ प्रयागराज के तत्वाधान में सिविल लाइंस, होटल ‘प्रयाग इन’ में एक भव्य होली मिलन समारोह बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया....

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती नीतू यादव (लेखा अधिकारी बेसिक) ज्योति शु शुक्ला डीआई प्रयागराज, खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिभा सिंह एवं सीडीपीओ श्रीमती संजीता सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया ।
इसके पश्चात् जिला अध्यक्ष श्रीमती अनुरागिनी सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्रम देकर किया गया । स्वागत उद्बोधन में जिलाध्यक्ष अनुरागिनी सिंह ने बताया कि , प्रयागराज आज अपने कार्यों की वजह से एक अलग स्थान रखता है। किसी भी शिक्षिका की समस्या के समाधान हेतु सदैव तत्पर और पूरी सजगता के साथ कार्य करने की दिशा में अग्रसर है और यह आयोजन यह दिखाता है कि हम किस तरीके से अपने कार्य के साथ लोगों को जोड़ने का भी प्रयास करते हैं और एक सुखद माहौल में कार्य करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुलोचना मौर्य (प्रदेश अध्यक्ष महिला शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश) द्वारा किया गया ।
अतिथियों के स्वागत के पश्चात् रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समस्त ब्लॉक एवं जिला कार्यकारिणी द्वारा किया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात् विगत ४ वर्षों से लगातार किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रम ‘सेवानिवृत्ति शिक्षिकाओं के सम्मान’ का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया एवं स्मृति चिह्न देकर भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गई ।
तत्पश्चात् मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा महिला शिक्षक संघ के कार्यों के बारे में बताया गया एवं हर समस्या का समाधान करने का संकल्प दोहराया गया । सभी के उद्बोधन के पश्चात् अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर उनका सम्मान किया गया ।
सभी कार्यक्रम के पश्चात् जिला महामंत्री संगीता सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया और अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया और फूलों द्वारा खूब होली खेली गई । मंच का संचालन श्रीमती बरखा बाजपेई और मोनिका द्विवेदी द्वारा किया गया ।
जिला कार्यकारिणी से श्रीमती अलका जायसवाल (कोषाध्यक्ष) , वरिष्ठ उपाध्यक्ष कविता त्रिपाठी , उपाध्यक्ष पूनम यादव , रचना भटनागर, सुनीता सिंह, संयुक्त मंत्री मोनिका द्विवेदी ,मृदुला त्रिपाठी , इंदु यादव , अलका शर्मा,ललिता तिवारी,माया गिरि,प्रितपाल कौर,ज्योति मिश्रा,निधि सिंह ,शुचिता पांडे एवं कार्यक्रम में विभिन्न ब्लॉकों से बड़ी संख्या में शिक्षिकाओं ने उपस्थित हो कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया व इस रंगोत्सव का आनंद लिया। इसमें विभिन्न ब्लॉकों से श्वेता श्रीवास्तव, हेमलता सिंह, सरबजीत कौर, लुबना हमीद, अमृता, कल्पना शुक्ला,अनुपमा , प्रतिभा सिंह, प्रीति सिंह, सुनीता वर्मा,संगीता, सरिता सिन्हा,ज्योति त्रिपाठी, अनु गोयल आदि सैकड़ों शिक्षिकाए उपस्थित रही।

33
6368 views

Comment