logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पाँच राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान।

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
घोषणा के अनुसार, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। राज्य में पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को तथा दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। वहीं तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 23 अप्रैल को संपन्न होंगे।
इसके अलावा असम, केरल और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में भी मतदान एक ही चरण में 9 अप्रैल को कराया जाएगा। चुनाव आयोग के अनुसार सभी राज्यों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

0
0 views

Comment