logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सदगुरू सुधांशु महाराज का कैंट विधायक अमित अग्रवाल के निवास पर हुआ भव्य स्वागत


मेरठ - मेरठ कैंट के विधायक अमित अग्रवाल के निवास पर पूज्य सदगुरू सुधांशु महाराज का पावन आगमन हुआ। इस अवसर पर विधायक अमित अग्रवाल एवं उनके परिवार द्वारा पूज्य गुरुदेव का अत्यंत श्रद्धा, सम्मान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पूज्य गुरुदेव के आगमन से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण से ओतप्रोत हो गया।
पूज्य सद्गुरु श्री सुधांशु जी महाराज ने इस अवसर पर सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं तथा आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व पर अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति मानव जीवन को नैतिकता, सेवा और सदाचार के मार्ग पर अग्रसर करने का संदेश देती है। साथ ही उन्होंने समाज के सभी वर्गों से सनातन मूल्यों के संरक्षण और उनके प्रसार के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया।
पूज्य गुरुदेव के पावन सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक श्री अमित अग्रवाल के परिवार ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मधु अग्रवाल, पुत्र वरुण अग्रवाल, पुत्रवधू तृषा अग्रवाल, पौत्र कृष्णव अग्रवाल एवं पौत्री श्रिनिका अग्रवाल, श्री कृष्ण कुमार शर्मा, श्रीमती अंजू शर्मा, श्री वरुण शर्मा, श्रीमती मानिका शर्मा, समर्थ शर्मा, वर्णिका शर्मा, श्रीमती अंजली शर्मा ने पूज्य गुरुदेव का पुष्प अर्पित कर स्वागत किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूज्य गुरुदेव ने परिवार को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जीवन में धर्म, सेवा, संस्कार और सदाचार का मार्ग अपनाकर ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति का मूल उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों, पारिवारिक संस्कारों और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करना है।
इस अवसर पर विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि पूज्य सद्गुरु श्री सुधांशु जी महाराज का उनके निवास पर आगमन पूरे परिवार के लिए अत्यंत सौभाग्य और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से समाज सेवा और धर्म आधारित जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने की निरंतर प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया और स्वयं को धन्य अनुभव किया। पूज्य गुरुदेव के पावन सान्निध्य से पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता और भक्ति की अनूठी अनुभूति देखने को मिली। यह अवसर उपस्थित सभी लोगों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी और अविस्मरणीय रहा।

11
547 views

Comment