सूरजगढ़ में बनेगा जाट समाज का भवन
अतिथियों ने भामाशाह का किया सम्मान
आज सूरजगढ़ में बुहाना रोड़ पर प्रमोद खेदड़ व विनोद खेदड़ की माताजी सुमित्रा देवी द्वारा जाट समाज को जाट भवन बनाने के लिए दी गई जमीन का भूमिपूजन किया गया। समारोह में महिलाओं ने मंगल गीत गाकर सबको हर्षित कर दिया।समारोह की अध्यक्षता दान दाता सुमित्रा देवी खेदड़ ने की। मुख्य अतिथि दाना शिवम् अस्पताल विद्याधर नगर जयपुर के निदेशक डाक्टर सुनिल कुमार गर्सा, विधायक श्रवण कुमार, पुर्व सांसद संतोष अहलावत, पुर्व विधायक सुभाष पुनिया, प्रधान बलवान सिंह चबरवाल व विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य एस आर प्रेमी, वकील संदीप मान,जाट समाज पिलानी के अध्यक्ष विरेन्द्र पुनिया, युवा जाट समाज चिड़ावा के अध्यक्ष अजीत गर्सा ,जाट समाज चिड़ावा के महेंद्र सिंह नेहरा, नितिका थालोर, प्रमोद खेदड़, सोमवीर लाम्बा,जयसिंह मांठ, सुरेश भुकर थे।जाट समाज सूरजगढ़ के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने आये हुए सभी समाज के भाइयों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर दान दाताओं द्वारा 25 लाख रूपयों की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह भालोठिया ने किया। इस अवसर पर सुरेश खेदड़,वेदप्रकाश नेहरा, धर्मपाल पीपली, राजकुमार गोदारा, कामरेड हुकमसिंह, राजकुमार राठी,बिजेंद्र शास्त्री,रंगलाल मिस्त्री, पप्पू चौधरी, रोहिताश महला,यश डेला,विजेश पुनिया,जगत नेहरा, सरवन भाम्बू, सरवन भालोठिया, रोहित मान, रामकुमार बिजारणियां, अशोक कटेवा, दिनेश सहारण,सुनिल बिजारणियां, राजकरण भड़िया, बलबीर राव, डाक्टर हवासिंह, कृष्णा खरड़िया, प्रकाश काजला, सुमन नेहरा, शर्मिला डैला, सुनिता नेहरा, सुनिल नेहरा,सुमित झाझड़िया, विकास बलोदा, संदीप चौधरी, अंकित काजला,सन्दीप जाखड़, सुभाष धायलआदि समाज के सैंकड़ों स्त्री पुरुष व युवा उपस्थित थे। समारोह में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। मिठाई वितरीत की गई।