logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मां भवानी छत्राणी पद्मावती नारी शक्ति जागृति समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह के उपलक्ष में हुआ सम्मान समारोह

ग्वालियर। शुगर पाम होटल में हुए कार्यक्रम में मां भवानी छत्राणी पद्मावती शक्ति नारी की जागृति समिति के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह के उपलक्ष में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर समारोह का आरंभ किया गया मुख्य अतिथियों में कामना सिंह चौहान जी वंदना सिंह चौहान जी कार्यक्रम में उपस्थित रही, वहीं सम्माननीय गणों में श्रीमती आशा सिंह चौहान जी समाज सेविका, पूनम परिहार जी शिक्षा विभाग से, पूजा सिंह जी पुलिस विभाग से, थाना पड़ाव, डॉक्टर सीमा राणा जी चिकित्सा विभाग से, मनु रावत जी पत्रकार, इस कार्यक्रम में सम्मानीय गणो ने अपने-अपने विचार रखे कामना सिंह चौहान जी ने कहा कि नारी एक संगठन के साथ चलती है जैसे बेटों को सम्मान मिलता है ऐसे ही बेटियों को भी सम्मान मिलना चाहिए, सभी एक समान है। पूजा भदोरिया जी ने कहा कि आजकल धोखाधड़ी बहुत हो रही है सावधान रहें, पुलिस तो आपके सहयोग के लिए हमेशा खड़ी है। पूनम परिहार जी ने कहा कि गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा देती हूं यह मेरा कर्तव्य है, और मैं इसे हमेशा करती रहूंगी। इस कार्यक्रम की गरिमा बनी मंच संचालिका मां भवानी पद्मावती छत्राणी ग्रुप की सभी बहने आदि उपस्थित रही।

31
2313 views

Comment