logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कांग्रेस का कार्यकर्ता अनुशासित एवं संगठित होता है: विधायक श्रवण कुमार

(सूरजगढ़) कांग्रेस का कार्यकर्ता अनुशासित एवं संगठित होता है। पार्टी की ताकत कार्यकर्ता होते हैं और लोकतंत्र में जनता भगवान का रूप होती है। सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने नगर कांग्रेस कमेटी सूरजगढ़ की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि वर्तमान के दौर को देखते हुए देश के हालात ठीक नहीं चल रहे हैं।बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, कालाबाजारी चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। पूरे देश में गैस सिलेंडर की किल्लत चल रही है। आम जनता परेशान हो रही है। भाजपा सरकार को जनता की परेशानियां को समझने की आवश्यकता है। लोकतंत्र में सरकार जनता की होती है। इसलिए जनता जनार्दन की समस्याओं को समझ कर उसका निराकरण करने की आवश्यकता है। विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र एवं संविधान पर प्रहार कर रही है। भाजपा की सरकार पंचायत व निकाय चुनाव टलना चाहती है। विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि आने वाले निकाय पंचायत चुनाव में टिकाऊ, जीताऊ एवं कांग्रेस के मजबूत कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतर जाएगा। और कांग्रेस कार्यकर्ता इस बात का ध्यान में रखें की भाजपा सरकार का डबल इंजन पूर्ण रूप से फेल हो चुका है। बैठक को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं निवर्तमान पार्षद महावीर प्रसाद सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं रखती है। गैस के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है उसके बावजूद भी जनता को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 18 मार्च को 11:00 बजे उपखंड अधिकारी सूरजगढ़ को महंगाई एवं गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा ज्ञापन दिया जाएगा। कांग्रेस नेता पालीराम मुंशी ने बैठक में बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे आकर भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करना जरूरी है। ऐसी जन विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कमरकस लेनी चाहिए। बैठक को नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकास सिंह शेखावत, पंचायती राज कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विजय उर्फ पप्पू चौधरी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। बैठक में नगर कांग्रेस कमेटी महासचिव संगठन सांवरमल सैनी, निवर्तमान पार्षद सज्जन सैनी, मजदूर यूनियन ट्रेड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक कटेवा,अंतर सिंह श्योराण, निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि हरिसिंह बड़सीवाल, पूर्व पार्षद मदन सैनी,जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के जिला उपाध्यक्ष विजय चंदेलिया, महेश शर्मा,सुरेश बडगुजर इंद्र कुमार चेतीवाल, रामदेव सैनी, नगर कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप गुरावा, नगर कांग्रेस सचिव मुकेश लुगरिया, रवि शर्मा, जसवंत मेघवाल, महेश शर्मा, हुकमचंद,जगदीश कनवाड़िया, रामनारायण बड़गुजर,जुगल किशोर चेतीवाल,नगर कांग्रेस महासचिव रफ़ीक खान,अयूब खान, नगर कांग्रेस उपाध्यक महेंद्र कुमावत ,मुकेश खान, मुकेश फुलवरिया,संदीप कुमावत, कपिल शाह,वैद अनिल कुमार जांगिड़, जगदीश कनवाड़िया,हुक्मीचंद, रविंद्र शर्मा,अंतर सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं कांग्रेस विचारधारा के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

12
2252 views

Comment