logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नंदाचौर के सर्वत्त का भला आश्रम में गुरमित समागम में संगतों ने भरी हाजिरी

नंदाचौर के सर्वत्त का भला आश्रम में गुरमित समागम में संगतों ने भरी हाजिरी
माहिलपुर/दलजीत अजनोहा
बे आश्रयों का आश्रय सर्वत्तन का भला आश्रम नंदाचौर में श्री रविदास महाराज जी एवं श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित महान गुरमति समागम गद्दी नशीन संत जागीर सिंह के नेतृत्व में देश विदेश की संगतों के सहयोग से संपन्न हुआ। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में कीर्तन के दीवान सजाए गए जिस में रागी, ढाड़ी एवं गुरु रविदास साधू संप्रदाय सोसाइटी के संतों महापुरुषों की ओर से कथा कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया।इस मौके संत इंदर दास सेखै जनरल सेक्रेटरी गुरु रविदास साधू संप्रदाय सोसाइटी पंजाब, संत धर्मपाल शेरगढ़, संत मनजीत दास हिमाचल, संत कुलदीप दास बसी मारूफ, संत बीबी कुलदीप कौर महिना, बहन संतोष कुमारी, बाबा बलकार सिंह वडाला, संत मनजीत दास विछोही, संत गुरमीत दास, संत प्रेमेश्वरी दास, प्रमुख रागी जथा प्रीत बेगमपुरिया, मिशनरी गायक बलविंदर बिट्टू ने कथा कीर्तन, गुरमति विचारों द्वारा निहाल किया और सतिगुरु रविदास महाराज जी, श्री गुरु नानक देव जी के महान क्रांतिकारी जीवन एवं मिशन से संगतों को जानू करवाया।संत जागीर सिंह की ओर से धार्मिक, समाजक एवं राजनैतिक व्यक्तियों को सम्मानित किया। इस मौके इंजी. जगदीश बद्धन अध्यक्ष श्रोमणी श्री गुरु रविदास चैरिटेबल सभा, नंबरदार बीर चंद सूरिला, वरिंदर बंगा कौमी जनरल सेक्रेटरी आल इंडिया आदि धर्म मिशन, अवतार सिंह वर्ल्ड चैपियन, अवतार सिंह हर्दो खानपुर, गायक जग्गी सिंह, चेयरमैन परमजीत मडार, गुरकृपाल सिंह आदि हाजिर थे।

0
57 views

Comment