logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघचालक कमल जी शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने आए प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने जताया शोक

बड़ौदा/श्योपुर। जिले के प्रभारी एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघचालक स्व. कमल जी शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मंत्री शुक्ला ने स्वर्गीय शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कमलजी शर्मा एक मिलनसार, सरल एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे। समाज के प्रति उनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई करना कठिन है।
प्रभारी मंत्री शुक्ला ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल दें। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय कमलजी शर्मा को श्रद्धांजलि दी।

119
5864 views

Comment