logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*साध्वी ऋतंभरा की धर्मसभा को लेकर नगर में बैजनाथ महिला मण्डल की महिलाओं ने बहुत उत्साह के साथ बांटे गए निमंत्रण पत्र*

बदनावर -धार - AIMA Raju Gajbhiye ( Social Media Activists )

सोमवार 16 मार्च 2026 को वात्सल्यमूर्ति साध्वी ऋतंभरा धर्म सभा के लिए दोपहर 1:00 बजे कृषि उपज मंडी में धर्मसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर नगर को भगवा तोरण एवं ध्वज लगाकर सजाया जा रहा है। वे करीब 34 साल बाद बदनावर में बड़ी धर्म सभा को संबोधित करेंगे।
धर्म सभा को लेकर रविवार शाम को बहुत उत्साह से नगर में बैजनाथ महिला मंडल की महिलाओं ने घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र दिए तथा आमजनों को धर्म सभा सुनने के लिए आमंत्रित किया गया। एवं धर्म सभा का लाभ लेने की अपील की गई।
निमंत्रण पत्र माधुर कालोनी , शिवशक्ति कालोनी , वारकोसीटी , चाणक्यपूरी कालोनी में सुशीला शर्मा , गायत्री मारु , किरण पांचाल , भागवंता परमार , जयमाला गजभिये , प्रियंका शर्मा आदि महिलाओं ने अपना अमूल्य समय धर्म सभा के लिए दिया ।

8
263 views

Comment