logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिडल ईस्ट युद्ध का साइड इफेक्ट कड़कड़डूमा कोर्ट को देनी पड़ी तारीख

नई दिल्ली, मिडल ईस्ट में ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर सोमवार को दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में चल रही एक मामले की सुनवाई के दौरान देखने को मिला। सुनवाई के दौरान कुवैत में रहने वाले दहेज उत्पीडन के अरोपी ने मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का हवाला देते हुए कोर्ट में पेश होने में असमर्थता जताई, जिसके बाद कोर्ट ने मामले में अगली तारीख देते हुए अरोपी को पेश होने का निर्देश दिया। अरोपी संजय कुमार को सोमवार को जमानाती के साथ कोर्ट में पेश होना था। सुनवाई के दौरान उसके वकील मनीष भदोरिया ने कोर्ट को बताया कि वर्तमान में मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते वे भारत आने में असमर्थ हैं, इसलिए उसै कोर्ट में पेश होने का एक और मौका दिया जाए।अरोपी के वकील मनीष भदोरिया की दलील पर मामले की अगली सुनवाई पर पेश होने का निर्देश दिया। मामले में अगली सुनवाई अब 28 मई को होगी।

0
337 views

Comment