logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मानिकपुरी समाज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण, सामाजिक एकता और विकास का बनेगा केंद्र : किरण रविन्द्र वैष्णव


छुरिया:- छुरिया  विकासखंड के ग्राम पंचायत हालेकोसा में सांसद श्री संतोष पाण्डेय जी द्वारा मानिकपुरी समाज के दिए नवनिर्मित मानिकपुरी भवन का लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुईं तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा ने की। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवा सहकारी समिति छुरिया के अध्यक्ष राजेश्वर धुर्वे, ग्राम पंचायत शिकारी माहका संरपंच प्रतिनिधि कुंदन बडोले, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती किरण साहू, ग्राम पंचायत हालेकोसा के सरपंच श्री तुलाराम साहू, जिला न्यायाधीश अमरदास साहेब,ग्राम पटेल एवं समाज अध्यक्ष श्री राजेशदास मोंगरे, जिला व्यायाम शिक्षक संघ के श्री अमरदास मोंगरे तथा उपरसरपंच श्रीमती संतोषी चन्द्रवंशी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि समाज के लिए सामुदायिक भवन केवल एक भवन नहीं बल्कि सामाजिक एकता, संस्कृति और सामूहिक विकास का केंद्र होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे भवन समाज के लोगों को एकजुट होकर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने मानिकपुरी समाज के सभी पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि समाज की उन्नति में आपसी सहयोग और एकजुटता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समाज के लिए इस प्रकार के भवनों का निर्माण सामाजिक संगठन और सामुदायिक गतिविधियों को मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि यह भवन समाज के लोगों के लिए सामाजिक बैठक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मानिकपुरी समाज के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही इस अवसर पर श्री धर्मदास मानिकपुरी, श्री रमेश दास मानिकपुरी, श्री पवन दास मानिकपुरी, श्री भुवन दास मानिकपुरी, श्री दिनेश, मानिकपुरी, श्री जगत दास मानिकपुरी, श्री सेवादास मानिकपुरी, श्री चिंतादास मानिकपुरी समेत समाज के पदाधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।अंत में मानिकपुरी समाज के पदाधिकारियों ने भवन निर्माण में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, समाजजनों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

16
497 views

Comment