मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन में राम बालक सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बने उपाध्यक्ष (प्रशासनिक संरक्षण) सिंदरी क्षेत्र धनबाद
धनबाद (झारखंड)। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन ने संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक कार्यों को मजबूती देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पदोन्नति की घोषणा की है। संस्था ने सिंदरी क्षेत्र धनबाद के सचिव प्रशासनिक संरक्षण श्री राम बालक सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य, सक्रियता तथा सामाजिक गतिविधियों में विशेष योगदान को देखते हुए उपाध्यक्ष (प्रशासनिक संरक्षण), सिंदरी क्षेत्र धनबाद पद पर पदोन्नत किया है।
संस्था के कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, श्री सिंह लंबे समय से संस्था के उद्देश्यों के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करते हुए सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके कार्यों और जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण को देखते हुए संस्था ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
संस्था ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री राम बालक सिंह अपने नए पद पर रहते हुए अपनी टीम के साथ सामाजिक कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाएंगे तथा संगठन के उद्देश्यों को मजबूत करेंगे।
संस्था ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
--------------------
मो सैफुल्लाह अंसारी
जिला सदस्य - मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन साहिबगंज झारखंड एवं
सदस्य -ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन साहिबगंज झारखंड