हर्बल लाइफ वैलनेस मास्टर क्लास में दौसा के विमल शर्मा का “ब्रांड न्यू मिलेनियर टीम” में चयन
दौसा जिले के खानभांकरी निवासी विमल शर्मा का हर्बल लाइफ वैलनेस अपॉर्चुनिटी की मास्टर क्लास में “ब्रांड न्यू मिलेनियर टीम” में चयन होने पर जयपुर के मेरीगोल्ड होटल में उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, पोषण और सफलता पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। मास्टर क्लास में ज्ञानेंद्र सिंह और आशुतोष मिश्रा ने पोषण व स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर करीब 5000 लोगों के लिए मिल्क शेक तैयार किया गया।
विमल शर्मा ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि सही मार्गदर्शन और पोषण से जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव है। कार्यक्रम में भरत सिंह, भैरो सिंह, शिव सिंह तंवर, ब्रह्मानंद उपाध्याय, संजय सैनी, नरेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 📰