logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिर्जापुर। जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र में मारपीट कर युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

मारपीट कर युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

मिर्जापुर। जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र में युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने व अंग भंग करने के मामले में पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 3 फरवरी 2026 को थाना लालगंज क्षेत्र के बोकरिया पोस्ट गुलालपुर निवासी किशोरी लाल पुत्र स्व. मेवालाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि नामजद आरोपियों ने उसके पुत्र के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा अंग भंग करने का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर थाना लालगंज में मुकदमा संख्या 34/2026 धारा 115(2), 125, 324(4), 126(2), 131, 110, 118(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक लालगंज को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में रविवार को उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सेठ मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से तीनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शनि कोल पुत्र लालचन्द्र कोल, गोलू पुत्र राजेन्द्र और करन पुत्र लालचन्द्र निवासी टांडा फाल तुर्कहा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर शामिल हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

20
671 views

Comment