लाडली बहना योजना एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि लाभार्थियों के खाते में नहीं पहुंचने की जानकारी मालपानी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
*लाडली_बहना योजना एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि लाभार्थियो के खाते में नहीं पहुंचने की जानकारी मालपानी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दी*
*उज्जैन/गिरधारी लाल गेहलोत जन जन की आवाज*
नागदा(निप्र)- मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना की 34वीं किश्त 1500 रूपये शासन द्वारा दिनांक 13 मार्च 2026 को लाभार्थियो के खाते में ट्रांसफर करने की बात समाचार पत्रो एवं सोश्यल मीडिया के माध्यम से कही गई थी। लेकिन अभी तक उक्त राशि कई बहनो के खातो में नहीं पहुंची है। साथ ही मुख्यमंत्री किसान_कल्याण योजना की 14वीं किश्त 2000 रूपये दिनांक 18 फरवरी 2026 को किसानो के खातो में शासन द्वारा हस्तांतरित करने की बात भी समाचार पत्रो एवं सोश्यल मीडिया के माध्यम से सामने आई। लेकिन किसान कल्याण योजना की राशि भी किसानो के खाते में अभी तक नहीं आई है।
इस संबंध में कांग्रेस नेता बसंत मालपानी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर जानकारी दी है साथ ही आग्रह किया है कि शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की राशि लाभार्थियो को मिलने में क्यों देरी हो रही है, इसकी जांच की जाए और जल्द से जल्द यह राशि बहनो एवं किसानो के खाते में पहुंचे ऐसी व्यवस्था की जाए।
जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में श्री मालपानी ने कहा कि सरकार का प्रशासन पर कोई मजबूत पकड़ नहीं होने से कई योजनाओं का धरातल पर उतरना मुश्किल हो रहा है। मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों द्वारा कई घोषणाएं सार्वजनिक मंच से की जाती है लेकिन उन योजनाओं का पूर्णतः कोई पालन प्रशासन द्वारा नहीं किया जाता । जिससे जनता का सीधा-सीधा नुकसान होता है।
श्री मालपानी ने लाडली बहना योजना एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि खाते में नहीं आने से बहनो को एवं किसानो को बैंको के चक्कर लगाने पड़ रहे है। जिससे उनके समय और पैसे की बर्बादी हो रही है।