logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अवैध कब्जा होने के कारण आम जनता परेशान

समाचार रिपोर्ट

 प्राइमरी स्कूल बहुता  जियो टॉवर के पास से लेकर गिरजा शंकर उपाध्याय के मशीन के पास तक सड़क किनारे लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के किनारे अतिक्रमण होने के कारण रास्ता संकरा हो गया है, जिससे  चलने वाले लोगों और वाहनों दोनों को आवागमन में कठिनाई होती है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई जगहों पर दुकानदारों और आसपास के लोगों ने सड़क व  रास्ता घेर लिया गया है। इससे रोज़ाना आने-जाने वाले समस्त नागरिकों को  विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क से अवैध कब्जा हटवाकर रास्ते को खाली कराया जाए, ताकि आम जनता को आवागमन में सुविधा मिल सके और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम हो।

15
587 views

Comment