logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरिद्वार मे गोविंदपुरी क्षेत्र में पांडे बुक डिपो के सामने “दीवान ज्वेलर्स” नाम से खुला नया ज्वेलरी आधुनिक ज्वेलरी शोरूम का शुभारंभ किया गया

हरिद्वार से रोहित वर्मा की रिपोर्ट -
हरिद्वार मे गोविंदपुरी क्षेत्र में पांडे बुक डिपो के सामने “दीवान ज्वेलर्स” नाम से खुला नया ज्वेलरी आधुनिक ज्वेलरी शोरूम जिसका शुभारंभ किया
नए शोरूम के खुलने से क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। शोरूम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां मात्र 1 कैरेट सोने से निर्मित आभूषण बेहद किफायती और वाजिब दामों में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन आभूषणों को आधुनिक तकनीक और कुशल कारीगरों की मदद से बेहद आकर्षक, दिव्य और भव्य डिजाइनों में तैयार किया गया है, जिससे कम कीमत में भी लोगों को सोने के आभूषण पहनने का अवसर मिल सके।इस अवसर पर श्री अतुल त्यागी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि आज के समय में सोने की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं और सोना आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। ऐसे में उनका उद्देश्य है कि हर वर्ग के लोगों तक सोने के आभूषण सुलभ हो सकें। उन्होंने कहा कि 1 कैरेट सोने से निर्मित आभूषणों की यह पहल आम जनमानस के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है, जिससे वे कम कीमत में भी सुंदर और आकर्षक सोने के आभूषण पहन सकेंगे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के सोना पहनने के सपने को साकार किया जाए और बढ़ती महंगाई के बावजूद लोगों को राहत प्रदान की जाए।
कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर श्री नितिन त्यागी, श्री विशाल सिंबल, बाबर भाई, अनिल श्रीवास्तव सहित अनेक विशिष्ट अतिथि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शोरूम के सफल संचालन की कामना करते हुए कहा कि यह पहल निश्चित रूप से आम लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी और आने वाले समय में हर व्यक्ति के सोना पहनने के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

1
289 views

Comment