आगामी 17 मार्च विधानसभा घेराव को लेकर राजीव भवन बेमेतरा में जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक
आगामी 17 मार्च विधानसभा घेराव को लेकर राजीव भवन बेमेतरा में जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक
बेमेतरा छत्तीसगढ़ _15/03/2026
17 मार्च को नवा रायपुर में होने वाले विधानसभा घेराव को लेकर बनी रणनीति बेमेतरा। जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा द्वारा आज दिनांक 14 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय स्थित राजीव भवन में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 17 मार्च 2026 को नवा रायपुर में प्रस्तावित विधानसभा घेराव को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।
यह विधानसभा घेराव प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा की गई अफीम की खेती के विरोध तथा मनरेगा बचाओ आंदोलन के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। बैठक में इन मुद्दों को लेकर आंदोलन को सफल बनाने तथा जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर गहन चर्चा की गई।
बैठक में सुनिल माहेश्वरी (बेमेतरा जिला कांग्रेस बूथ प्रभारी), आनंद सिंह ठाकुर (बेमेतरा विधानसभा घेराव प्रभारी), लाल जी चंद्रवंशी (साजा विधानसभा प्रभारी) एवं सुजित बघेल (नवागढ़ विधानसभा प्रभारी) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा भी बैठक में शामिल हुए।
अपने संबोधन में आशीष छाबड़ा ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनता के मुद्दों को प्रबलता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी 17 मार्च को होने वाले विधानसभा घेराव में बेमेतरा जिले की अग्रिम भूमिका रहेगी और जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे।
बैठक में नव नियुक्त जिला कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल, अल्पसंख्यक कांग्रेस, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, पार्षद एवं पूर्व पार्षद, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान बूथ समितियों के गठन और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर भी विशेष रूप से विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ स्तर पर सक्रिय और मजबूत समिति बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान यह भी कहा गया कि बूथ समितियों में महिलाओं, युवाओं, अनुभवी कार्यकर्ताओं तथा सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के साथ शामिल किया जाए, ताकि संगठन हर वर्ग और हर क्षेत्र तक मजबूती से पहुंच सके।
नेताओं ने कहा कि मजबूत बूथ समिति ही किसी भी राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है। इसलिए प्रत्येक बूथ पर जिम्मेदार और सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल करते हुए समितियों का गठन अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। बैठक में इस विषय पर विशेष चर्चा करते हुए यह भी निर्णय लिया गया कि बूथ समितियों में समाज के सभी वर्गों – महिलाओं, युवाओं, किसानों, मजदूरों तथा सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि संगठन और अधिक व्यापक एवं मजबूत बन सके। महिला कांग्रेस की ओर से प्रमुख रूप से योगिता साहू, शशि प्रभा गायकवाड़, सुशीला जोशी, रश्मि मिश्रा (शहर अध्यक्ष), रूबी सलूजा एवं सविता साहू उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज शर्मा द्वारा किया गया, जबकि अंत में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शशि प्रभा गायकवाड सुशीला जोशी, चंद्र प्रकाश साहू रवि परगनिहा देवेंद्र कुमार साहू, गंगाराम साहू, ईश्वर वर्मा, दिनेश, रोशन सिन्हा, विष्णु उपाध्याय, रंजन सिंह, विनोद कुमार, दामोदर साहू, गोरेलाल चंद्राकर, राजेश, सहदेव सिन्हा, दीपचंद यादव, मनीष सिंह परिहार, काशी यादव, दलीप सिंह मरकाम, राकेश प्रसाद, अशोक चंद्राकर, पारस देवांगन, चेतन साहू, छगन नागर, मित्रलाल परगनिहा, जीवन बंजारे, हीरालाल साहू, सुभाष वर्मा, रीना वर्मा, सविता साहू, रूबी सलूजा, योगिता साहू, सूर्य प्रकाश, रवि पुराना निषाद, नरेंद्र ध्रुव, रामकृष्ण गायकवाड़, मन्नू साहू, हेमलाल चंद्राकर, उमेश बंशी, प्रतीक राम देवांगन, लोकनाथ यादव, कुमारी पांडे, समीर शाह, दुर्गेश राम देवांगन, नंदन पटेल, महेंद्र साहू, जगमोहन मेघे, रामकुमार साहू, यासिर खान, बलराम साहू, महावीर साहू, धर्मेंद्र यादव, शिव प्रसाद साहू, जितेंद्र यादव, सिद्धार्थ साहू, कैलाश साहू, गजेन्द्र विश्वकर्मा, कमल दुबे, रमेश साहू सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा विधानसभा घेराव को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।
दीपक पाण्डेय/जन चौपाल 36