logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में श्री अतुल कुमार जैन की सक्रिय सहभागिता, स्वयंसेवक अभय जी भी रहे उपस्थित

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत भाजपा कवि नगर (गाजियाबाद) मंडल द्वारा 14–15 मार्च को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में लोहा मंडी गाजियाबाद के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री अतुल कुमार जैन ने सक्रिय सहभागिता की।
शिविर के उद्घाटन सत्र से लेकर समापन तक श्री अतुल कुमार जैन सभी सत्रों में उपस्थित रहे तथा वैचारिक अधिष्ठान, संगठन की कार्य पद्धति, सोशल मीडिया की भूमिका एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त किया। अंतिम सत्र में उन्हें अध्यक्षता करने का अवसर भी प्राप्त हुआ, जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित एवं संगठन के सिद्धांतों के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
इस प्रशिक्षण शिविर में केशव शाखा, कविनगर के स्वयंसेवक श्री अभय जी भी उपस्थित रहे और पूरे समय प्रशिक्षण में सहभागिता कर संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
श्री अतुल कुमार जैन ने सफल आयोजन के लिए
विधायक श्री अजीत पाल त्यागी जी, मंडल अध्यक्ष श्री राहुल तोमर जी एवं पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ बनाते हैं और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

1
78 views

Comment