logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आज विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस

आज विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन का उद्देश्य उपभोक्ताओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित बाजार व्यवस्था को बढ़ावा देना है।

हर साल 15 मार्च को दुनिया भर में #विश्व_उपभोक्ता_अधिकार_दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का थीम “सुरक्षित उत्पाद, आत्मविश्वासी उपभोक्ता” रखा गया है।

इस दिवस का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के बुनियादी अधिकारों को बढ़ावा देना, उन्हें जागरूक बनाना और बाजार में सुरक्षित व गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराना है।

विशेषज्ञों का कहना है कि उपभोक्ता यदि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे, तो वे नकली, घटिया या भ्रामक उत्पादों के खिलाफ आवाज उठा सकेंगे और उचित मंचों पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

सरकार और विभिन्न उपभोक्ता संगठनों द्वारा इस अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं और अभियान चलाकर लोगों को उनके अधिकारों और शिकायत निवारण की प्रक्रिया की जानकारी दी जाती है।

उपभोक्ता अधिकारों में सुरक्षा का अधिकार, जानकारी का अधिकार, चयन का अधिकार और शिकायत निवारण का अधिकार प्रमुख रूप से शामिल हैं।

2
3811 views

Comment