मान्यवर कांशीराम का मिशन पूरा करेंगे अखिलेश: तूफानी सरोज
केराकत, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यालय प्रांगण में रविवार को मान्यवर कांशीराम साहब की 92वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक तूफानी सरोज उपस्थित रहे।सपनों को साकार करने का संकल्प: मुख्य अतिथि तूफानी सरोज ने कहा कि जो सपना श्रद्धेय नेताजी (मुलायम सिंह यादव) और मान्यवर कांशीराम साहब ने देखा था, उसे अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने संघर्ष और संविधान की ताकत से पूरा करेंगे।
PDA का नारा: वक्ताओं ने जोर दिया कि "वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा" की नीति को आज सपा PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के माध्यम से धरातल पर उतार रही है और सबकी हिस्सेदारी की बात कर रही है।
दल-बदल और सदस्यता: समारोह के दौरान बसपा की नीतियों से असंतुष्ट होकर सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों को विधायक द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया।नीरज पहलवान ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में "मनुवाद की छाती पर किसान, फूले और अंबेडकर" का नारा बुलंद करने की जरूरत है। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप तहसीलबार अध्यक्ष सुरेश कुमार
श्रीकांत निराला, सत्यनारायण यादव, डॉ जीतराम, भगवतीचंद्र सरोज ,सत्यानंद चौबे, आजाद कुरैशी, संजय राजभर
मनोज चौहान, रामेश्वर मौर्य, डॉ. विनोद, आरती महाजन,दीपक कुमार, रणजीत चौहान, बिरेंद्र यादव, राजेंद्र कनौजिया आदि शामिल थे।
कार्यक्रम का संचालन पवन मंडल द्वारा किया गया।