logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लोकेशन रायगढ़ छत्तीसगढ़ दिनांक – 15.03.2026 मोबाइल शॉप में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, 14 लाख के 16 नग आईफोन की शत-प्रतिशत बरामदगी कोतवाली पुलिस और स

लोकेशन रायगढ़ छत्तीसगढ़
दिनांक – 15.03.2026
मोबाइल शॉप में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, 14 लाख के 16 नग आईफोन की शत-प्रतिशत बरामदगी
कोतवाली पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार
रायपुर से ट्रेन में भागते मुख्य आरोपी आकाश चौहान को पुलिस टीम ने दबोचा
आरोपी आकाश ने साथियों के साथ बोईरदादर स्थित मोबाइल दुकान में पूर्व में हुई चोरी भी कबूली
*मामले का एक आरोपी  लकेश्वर चंद्रा से एक आईफोन बरामद, दोनो आरोपियों को भेजा गया रिमांड पर*
एसएसपी  श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — चोरी और संपत्ति संबंधी अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
    15 मार्च, रायगढ़ ।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर थाना सिटी कोतवाली और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने गोपी टॉकीज के सामने स्थित सेल स्पॉट मोबाइल शॉप में हुई 16 नग आईफोन चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी आकाश चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई में चोरी गए सभी 16 आईफोन की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई है तथा एक अन्य आरोपी लकेश्वर को भी गिरफ्तार किया गया है।
➡️ चोरी घटना का संक्षिप्त विवरण -
       जानकारी के अनुसार रायगढ़ शहर के गोपी टॉकीज के सामने स्थित सेल स्पॉट मोबाइल दुकान में 09 मार्च 2026 की रात चोरी की घटना सामने आई थी। दुकान संचालक मोहम्मद फारुक निवासी लक्ष्मीपुर द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार वे रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह लगभग 10:00 बजे जब वे दुकान पहुंचे और शटर खोलकर अंदर गए तो शोकेस काउंटर में रखे मोबाइल फोन अस्त-व्यस्त मिले। जांच करने पर पता चला कि दुकान की दूसरी मंजिल के दरवाजे का लॉक तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुसा और ग्राउंड फ्लोर स्थित दुकान से 16 नग आईफोन तथा काउंटर में रखी नकदी चोरी कर फरार हो गया।
         घटना की रिपोर्ट पर थाना सिटी �

2
178 views

Comment