logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ भाजपा में बड़ा बवाल,उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती परीक्षा में पंडित को अवसरवादिता के विकल्प से जोड़ने पर बीजेपी में छिड़ा संग्राम.


*बीजेपी के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने योगी आदित्यनाथ को 'कड़े शब्दों में' चिट्ठी लिखी, इसे भावनाओं को आहत करने वाला बताया, कठोर कार्यवाही की मांग की। यूपी में ब्राह्मणों का हाल पैसेंजर ट्रेनों के प्लेटफार्म से भी बदतर होता जा रहा है। कभी बटुक ब्राह्मण की चोटी खींच खींचकर उन्हें मारना और मारने वालों को साक्षात अभयदान हासिल हो जाना। कभी शंकराचार्य को 'इरादतन' अपमानित करना। उन्हें स्नान न करने देना। कभी ब्राह्मण विधायकों को मीटिंग करने पर अनुशासनहीनता की नोटिस दे देना। और अब सरकारी दरोगा भर्ती परीक्षा में पंडित को अवसरवादिता के विकल्प से जोड़ देना। पेड़ की जड़ हमेशा ज़मीन के नीचे होती है। वो पेड़ को नीचे से ऊपर की ओर विस्तार देती है। मगर ब्राह्मण विरोध के पेड़ की इस जड़ के बारे में स्थापित हो चला है कि ये सीधा शीर्ष से आती है।*

27
787 views

Comment