logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धड़ल्ले से हो रही पेड़ों की कटाई, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

अनूपपुर।
कोतमा वन परिक्षेत्र अंतर्गत आरएफ 463 सकोला बीट क्षेत्र में वन संपदा की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भालूमाड़ा वार्ड क्रमांक 16 में आनंद मिश्रा के बाड़ी के पास वन विभाग की भूमि पर खड़े बड़े पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है, लेकिन अब तक इस पर स्पष्ट और ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है।
जानकारी के अनुसार 13 मार्च को लगभग 3 मीटर से अधिक गोलाई वाले सेमर के पेड़ को काट दिया गया। वहीं 14 मार्च को उसी स्थान पर एक नीलगिरी का पेड़ भी काट दिया गया। लगातार दो दिनों में बड़े पेड़ों की कटाई से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
इस संबंध में जब सकोला बीट के बीट गार्ड बिहारी लाल रजक से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि सूखी लकड़ी काटी गई है और पीओआर (वन अपराध प्रकरण) दर्ज कर दिया गया है। हालांकि पीओआर नंबर मांगने पर वह उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं कोतमा के रेंजर से बात करने पर उन्होंने बताया कि पीओआर काट दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कार्रवाई किसके खिलाफ की गई है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक लाल रंग का ट्रैक्टर घटनास्थल पर देखा गया था, जिससे पेड़ काटे जाने की बात सामने आई है।
लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर वन विभाग अवैध कटाई पर प्रभावी रोक कब लगाएगा या फिर कार्रवाई केवल कागजी प्रक्रिया तक ही सीमित रह जाएगी।

इनका कहना

सेमर की लकड़ी काटी गई है जिस पर पी ओ आर काटकर वन प्रकरण दर्ज किया गया है पी ओ आर क्रमांक अभी नहीं मिल पाएगा -बिहारी लाल रजक बीट गार्ड सकोरा

मैं अभी हाथी ड्यूटी में हूं पी ओ आर काटकर वन अपराध दर्ज किया गया है आगे की कार्यवाही जारी है - हरीश तिवारी रेंजर कोतमा

सेमर की लकड़ी काटे जाने की बात की जानकारी कल ही मुझे हुई है इस संबंध में मैंने डीएफओ अनूपपुर को कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं पी ओ आर काट कारवां अपराध पंजीकृत करते हुए मामले की जांच कराई जा रही है - सीसीएफ वन विभाग शहडोल

9
2171 views

Comment