राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांदीकुई में आयोजित सात दिवसीय NSS विशेष शिविर आमोजन
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांदीकुई में आयोजित सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई तथा प्रभारी श्रीमती उर्मिला मीणा ने स्वयंसेविकाओं को कार्यक्रमों की जानकारी दी।
छात्राओं ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान चलाया तथा भोजन प्रबंधन गतिविधि में स्वयं भोजन बनाकर सहयोग की भावना दिखाई।
डिजिटल साक्षरता पर मुख्य अतिथि श्री गोपाल लाल खण्डेलवाल ने मोबाइल व इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, साइबर जागरूकता, डिजिटल बैंकिंग व सरकारी सेवाओं के बारे में जानकारी दी। मंच संचालन व्याख्याता श्री विवेक मीणा ने किया। प्रधानाचार्य श्री राधामोहन गुप्ता ने कहा कि ऐसे शिविर छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।