logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सांसद (पूर्व) सत्यपाल जैन के ज्येष्ठ भ्राता धर्मपाल जैन ने राज्यपाल कटारिया को भेंट किए पांच लाख रुपए जन कल्याण हेतु

चण्डीगढ़ 15 मार्च 2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा—- भारतीय मूल के अमेरिका में बसे डॉ. धर्मपाल जैन एवं डॉ. आशा जैन ने गत दिवस पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चन्द कटारिया से भेंट कर उन्हें समाज कल्याण एवं गरीबों की मदद करने के उद्देश्य से 5 लाख रूपये का चैक भेंट किया। मूल रूप से खरड़ निवासी डॉ. धर्मपाल जैन, पूर्व सांसद श्री सत्य पाल जैन के बडे़ भाई हैं जो पिछले 50 वर्षो से अमेरिका में रह रहे है। वे लगभग 15 दिनों के अवकाश पर भारत आये हुये है। इस अवसर पर राज्यपाल श्री कटारिया ने उन का आभार व्यक्त किया। श्री सत्य पाल जैन ने राज्यपाल से निवेदन किया कि वे गरीब लोगों की सहायता के लिये, ‘‘प्रधानमंत्री राहत कोष’ एकी तर्ज पर अपना एक राहत कोष बनायें। ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें योगदान कर सकें। तथा यह धन समाज कल्याण की योजनाओं को लागू करने में सहायक हो सके।

65
2201 views

Comment