logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आमस प्रखंड के चंडीस्थान में रामनवमी को लेकर बैठक, 26 मार्च को निकलेगी भव्य भक्त शोभायात्रा..

आमस से पत्रकार दीपक की रिपोर्ट :-
आमस प्रखंड क्षेत्र के चंडीस्थान हनुमान मंदिर परिसर में आगामी राम नवमी पर्व को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के कई समाजसेवी, युवा एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली भव्य भक्त शोभायात्रा, पूजा-अर्चना, साफ-सफाई, सजावट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 मार्च को चंडीस्थान से भव्य भक्त शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

इस मौके पर उपस्थित भाजपा नेता रोबिन सिंह ने कहा कि रामनवमी का पर्व आस्था, श्रद्धा और संस्कृति का प्रतीक है। इस दिन भगवान भगवान राम के आदर्शों को अपनाने और समाज में भाईचारा व एकता का संदेश देने का अवसर मिलता है।

बैठक में उपस्थित शेखर चौरसिया, सोनू सिंह, करण सिंह, अजीत मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, धनंजय सिंह तथा मुख्य प्रतिनिधि अर्जुन यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वहीं पत्रकार दीपक सिंह ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता मजबूत होती है। सभी लोगों को मिलकर इस आयोजन को सफल और ऐतिहासिक बनाने में सहयोग करना चाहिए।

बैठक के अंत में सभी लोगों ने मिलकर संकल्प लिया कि इस वर्ष रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली भक्त शोभायात्रा को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाया जाएगा।

73
2192 views

Comment