टीकम गांव में अवैध गैस सिलेण्डर भण्डारण पर हुई कार्रवाई, 14 सिलेण्डर बरामद सहित एफआईआर दर्ज
सम्पूर्ण देश सहित जनपद सिद्धार्थनगर में भी गैस की कालाबाजारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तहसील शोहरतगढ़ के विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत ग्राम टीकम में अवैध रूप से गैस सिलेण्डर भण्डारण के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राकेश मिश्रा और पूर्ति निरीक्षक राणा प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ टीकम गांव निवासी अनिल कुमार यादव के घर में छापेमारी किया। इस दौरान टीम ने अनिल कुमार यादव पुत्र अचिका प्रसाद के घर से 14 गैस सिलेण्डर बरामद किये गये। वहीं बरामद सिलेण्डरों को निकट की गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिया गया।जिलाधिकारी की अनुमति प्राप्त होने के बाद 14 मार्च 2026 को थाना ढेबरुआ में अनिल कुमार यादव के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी सिद्धार्थनगर ने बताया कि गैस की कालाबाजारी और अवैध भण्डारण के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।