logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*अमेरिका में बसे डॉ. धर्मपाल जैन ने समाज कल्याण हेतु राज्यपाल को 5 लाख का चेक भेंट किया*

मनोज शर्मा, चंडीगढ़। अमेरिका में बसे भारतीय मूल के समाजसेवी डॉ. धर्मपाल जैन तथा उनकी पत्नी डॉ. आषा जैन ने समाज कल्याण एवं गरीबों की सहायता के उद्देश्य से पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से भेंट कर उन्हें 5 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
राजभवन में हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि यह राशि समाज के जरूरतमंद और कमजोर वर्गों की सहायता के लिए दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक गरीब लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके।
मूल रूप से खरड़ निवासी डॉ. धर्मपाल जैन, चंडीगढ़ से पूर्व सांसद सत्य पाल जैन के बड़े भाई हैं और पिछले लगभग 50 वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं। वह इन दिनों करीब 15 दिनों के अवकाश पर भारत आए हुए हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने डॉ. धर्मपाल जैन और डॉ. आषा जैन के इस सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
इस दौरान सत्य पाल जैन ने राज्यपाल से आग्रह किया कि गरीबों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की तर्ज पर एक राज्य स्तरीय राहत कोष बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें योगदान कर सकें और यह राशि समाज कल्याण की योजनाओं को लागू करने में सहायक बन सके।

5
47 views

Comment