logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*आपकी योजना – आपके द्वार’ सम्मेलन अब 18 मार्च को टैगोर थियेटर में,राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया करेंगे अध्यक्षता, सत्य पाल जैन होंगे मुख्य अतिथि*

मनोज शर्मा, चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन के समाज कल्याण विभाग एवं समाज कल्याण समिति द्वारा ‘‘आपकी योजना - आप के द्वार’विषय पर आयोजित सम्मेलन अब 18 मार्च के सांय 4 बजे टैगोर थियेटर,सैक्टर 18, चंडीगढ़ में होगा। पहले यह कार्यक्रम 16 मार्च हो होना था लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों से यह सम्मेलन अब 18 मार्च को होगा।
पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चन्द कटारिया सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे तथा पूर्व सांसद एवं समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष सत्य पाल जैन मुख्य अतिथि होंगे।
यह जानकारी देते हुये कार्यक्रम सयोंजक एवं पूर्व महापौर देवेश मोदगिल ने बतलाया कि इस सम्मेलन में सरकार द्वारा गरीब लोग,महिलायें, बच्चे,दिब्यांग आदि वर्गो के लिये चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी जायेगी ताकि इनका लाभ सभी सम्बधित लोगों को मिल सके।

उन्होंने कहा कि चण्डीगढ़ में समाज कल्याण विभाग की ओर से लगभग 77 ऐसी योजनायें हैं, जो समाज के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों के विकास के लिये है। लेकिन समाज में इन योजनाओं के सम्बंध में पूरी जानकारी न होने के कारण आज भी इन योजनाओं का जनता पूरा लाभ नहीं उठा पा रही है। आम आदमी तक इनकी जानकारी पहुंचे तथा अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाये, इसी उदेष्य से यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
मोदगिल ने कहा कि इस सम्मेलन में समाज सेवक, समाज सेवी संस्थाओं सहित समाज सेवा में कार्यरत सभी संगठनों एवं व्यक्तियों की उपस्थिति अपेक्षित है।
सम्मेलन में सभी लोगों को समाज कल्याण की योजनाओं के फोल्डर वितरित किये जायेंगे ताकि लोग उनको पढ़ कर अधिक से अधिक लोगों तक इनका लाभ पहुंचा सके।
मोदगिल ने बतलाया कि विभाग की विभिन्न स्कीमों में वृद्ध, विकलांग एवं महिला मासिक पेंशन, गरीब बच्चियों की शादी पर 31000/- रूपये शगुन, इंटर-कास्ट शादी पर 2.50 लाख रूपये का अनुदान, छोटे बच्चों के लिये पोषण, आंगनबाड़ी प्रबंधन आदि स्कीमें शामिल है।

0
0 views

Comment