मिर्जापुर : बंधी में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मिर्जापुर : बंधी में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मिर्जापुर। जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बस्ती में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव बंधी में उतराता हुआ मिला। मृतक की पहचान विश्राम कोल (30) पुत्र निवासी जगदीशपुर बस्ती के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार विश्राम कोल शनिवार शाम घर से शौच के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह ग्रामीणों ने बंधी के पानी में उनका शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही लालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिससे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।