logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बुजुर्ग से मारपीट प्रकरण में वैश्य समाज ने सौंपा ज्ञापन, सख्त धाराओं में कार्रवाई की मांग

शाहजहांपुर। नाहिल क्षेत्र में बुजुर्ग के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने सीओ पुवायां प्रवीण मलिक को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है, जिससे पीड़ित परिवार और समाज में रोष है।

पदाधिकारियों ने बताया कि नाहिल गांव निवासी उमाशंकर गुप्ता के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। आरोप है कि दबंगों ने उन्हें ‘मुर्गा’ बनाकर अपमानित किया और मारपीट की। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मामला चर्चा में आया।

वैश्य महासम्मेलन ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो समाज के लोग आंदोलन और सड़क जाम करने को मजबूर होंगे।

सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त हुआ है। पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और बयान व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0
214 views

Comment