logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एकता भलाई मंच वाइस चांसलर डॉ. सूद से मुलाकात करेगा : ढोसीवाल


-- प्रशासनिक सुधारों के लिए बधाई दी जाएगी --

फरीदकोट, 15 मार्च (नाईब राज )

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त यूरोलॉजिस्ट डॉ. राजीव सूद ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज का पदभार संभालते ही प्रशासनिक और प्रबंधकीय सुधारों की दिशा में सराहनीय कदम उठाने शुरू कर दिए थे। उन्होंने अपने कर्मचारियों के सभी जायज मसलों को अच्छे तरीके से हल करना शुरू किया, योग्यता और सर्विस शर्तें पूरी करने वाले कर्मचारियों को प्रमोट किया। जरूरी नई नियुक्तियां कीं। यूनिवर्सिटी अधीन चल रहे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में नई बिल्डिंगें बनवाईं और मॉडर्न मशीनें भी मुहैया करवाई। डॉ. सूद की कोशिशों से यूनिवर्सिटी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ग्रीन यूनिवर्सिटी का खिताब मिला। इतना ही नहीं गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में सौ के करीब एम.बी.बी.एस. की सीटें बढ़ाई गई हैं। डॉ. सूद की प्रबंधकीय काबिलियत का प्रतख प्रमाण देते हुए पंजाब सरकार ने राज्य के सभी नर्सिंग और फार्मेसी कॉलेजों का कंट्रोल बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के अंडर कर दिया। एल.बी.सी.टी. (लॉर्ड बुद्धा चैरिटेबल ट्रस्ट) के संस्थापक चेयरमैन और ऑल इंडिया एस.सी./बी.सी./एस.टी. एकता भलाई मंच के राष्ट्रीय प्रधान दलित रत्न जगदीश राय ढोसीवाल ने वाइस चांसलर डॉ. सूद के प्रशासनिक और प्रबंधकीय सुधारों की प्रशंसा की है। आज यहां मंच के मुख्य कार्यालय से यह जानकारी देते हुए श्री ढोसीवाल ने कहा है कि डॉ. सूद की शानदार कार्यशैली यूनिवर्सिटी के सुधारों में मील का पत्थर साबित होगा। ढोसीवाल ने आगे बताया कि उनकी संस्था द्वारा अगले हफ्ते वाइस चांसलर डॉ. सूद से मुलाकात करके उनके द्वारा उठाए जा रहे प्रशंसनीय कार्यों संबंधी बधाई दी जाएगी।

0
522 views

Comment